राजस्‍थान डिजिफेस्‍ट- टाई ग्लोबल समिट- 2026 का शानदार आगाज

Share it

उद्घाटन समारोह में उद्योग और आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आईटी सचिव डॉ रवि सुरपुर, कमिश्नर आईटी हिमांशु गुप्ता, बीआईपी कमिश्नर सुरेश ओला, टाई ग्लोबल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी मुरली बुक्कापटनम, एनवीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शंकर त्रिवेदी, टीजीएस के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा मौजूद रहे।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में एग्रीटेक, मेडिटेक, प्रॉपटेक और फिनटेक में टेक्नोलॉजी आधारित इकोसिस्टम बना रहा है। यहां प्रोत्साहन के सभी संसाधनों के साथ सरकार उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई है। डिजिफेस्‍ट और टाई ग्लोबल समिट के इस प्‍लेटफॉर्म पर निवेशकों के पास स्टार्टअप्स के जुड़ने का एक अनूठा अवसर है। आप अपनी पूंजी को युवा स्टार्टअप के साथ मिलकर बहुमूल्य अवसर में लगा सकते हैं।

डॉ. रवि कुमार सुरपुर, सचिव, आईटी और संचार, राजस्थान सरकार ने कहा, “टेक्नोलॉजी अब शासन और आर्थिक विकास की धुरी बन चुकी है। आईटी ने निवेश, मजबूत ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म, साइबर सुरक्षा और उभरती टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्टार्टअप्स के लिए सार्थक अवसर पैदा किए हैं। हम सुंदर और सुरक्षित भविष्य के लिए डिजिटल इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। राजस्थान में सरकार ने 7,300 से अधिक स्टार्टअप को सहयोग कर एक हजार करोड़ से अधिक की फंडिंग की है, इससे राज्य भर में 42 हजार जॉब तैयार हुए हैं।

टीजीएस के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि सरकार और टाई की ओर से किए गए 18 महीनों के अथक परिश्रम का प्रयास है कि पहली बार टाई ग्लोबल समिट जयपुर जैसे टियर 2 शहर में आयोजित किया जा रहा है। इससे युवा , और वुमन स्‍टार्टअप को इंडस्‍ट्री और निवेशकों से जुडने का अवसर मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 4 से 6 जनवरी तक सीतापुरा जयपुर में होगा।

अमेरिकी कंपनी एनविडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शंकर त्रिवेदी ने कहा कि एआई तकनीक भारत के कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, इंडस्ट्री के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। खास बात है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्‍थान में भी भजनलाल सरकार इस ओर गंभीरता से काम कर रही है।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान इनोवेशन हब जोधपुर पोर्टल लॉन्च किया गया। इसके साथ सरकार ने विभिन्‍न संस्‍थाओं के साथ 7 एमओयू की घोषणा भी की।

राजस्‍थान डिजिफेस्‍ट- टाई ग्लोबल समिट में हाल टू में कॉमिकॉन का आयोजन किया जा रहा है। जहां ऑडियो- विजुअल, ग्राफिक्स और एनिमेशन की तकनीकी दुनिया सजाई सजाई गई है। पहले ही दिन यहां युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ मुग्‍धा हाल में फिल्‍म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें फिल्‍म मेकिंग से जुड़ी देश की मशहूर हस्तियों ने फिल्‍म मेकिंग ओर इसमें तकनीकी नवाचार पर चर्चा की। इनमें साउंड डिजाइनर धीमान कर्माकर, फिल्म एडिटर नितिन बैद, फिल्ममेकर निधि सक्सेना, सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस डी कुन्हा, एक्टर नमित दास ,सुकांत गोयल, एक्ट्रेस इंदिरा तिवाड़ी शामिल थे।


Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index