अंतरराष्ट्रीय कैमल फेस्टिवल 2026 का भव्य आग़ाज़
बीकानेर – मरुधरा की सांस्कृतिक पहचान ऊंट और लोक परंपराओं को समर्पित कैमल फेस्टिवल 2026 का भव्य आग़ाज़ 9 जनवरी से होगा। तीन दिवसीय इस उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फेस्टिवल के दौरान शहर से लेकर धोरों तक विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंग । विगत कई वर्षों से बीकानेर का कैमल फेस्टिवल देसी विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। समय के साथ कुछ नई चीज़ें जोड़ी भी गई है । हालांकि ये भी सही बात है कि अधिक राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते विदेशी सैलानियों की संख्या घटी है। लेकिन बावजूद उसके बीकानेर का कैमल फेस्टिवल टूरिस्ट को आकर्षित करता रहा है। इस बार भी कैमल फेस्टिवल के आगाज को लेकर सैलानियों में उत्साह देखा जा रहा है। 3 दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल का आगाज हमारी विरासत कार्यक्रम से होगा। जिसमें लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुर की हवेली तक हेरिटेज वॉक होगी । इसके अलावा कैमल से जुड़े कई अट्रैक्शन तो होंगे ही, साथ ही साथ प्राइड ऑफ़ बीकानेर में मिस्टर बीकाना, मिस मरवन और ढोला मरवन कॉम्पिटिशन भी होगा…
3 दिवसीय कैमल फेस्टिवल के कार्यक्रमों पर एक नजर –
09 जनवरी 2026 – ऊंट उत्सव के कार्यक्रम
समय – सुबह 08:00 – 10:00 बजे तक
कार्यक्रम – हमारी विरासत – हेरिटेज वॉक
स्थल – लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली
समय -सुबह 11:00 – 02:00 बजे तक
कार्यक्रम -मान-मनुहार
स्थल – जिला उद्योग संघ
समय – दोपहर 02:00 – 06:00 बजे तक
कार्यक्रम -प्राइड ऑफ बीकानेर
स्थल – धरणीधर मैदान
समय – शाम 07:00 – 10:00 बजे तक
कार्यक्रम – बीकाना री आवाज
स्थल – धरणीधर मैदान
10 जनवरी 2026 – ऊंट उत्सव के कार्यक्रम
समय- सुबह 08:00 – 09:00 बजे तक
कार्यक्रम – करें योग रहें निरोग
स्थल -सांसणोलाव तालाब
समय- सुबह 09:00 – 02:30 बजे तक
कार्यक्रम -ऊंटा री बातां – ऊंट नृत्य, ऊन कटिंग, ऊंट सजावट, ऊंट दौड़, हॉर्स शो आदि
स्थल -राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र / राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र
समय- सुबह 11:00 – 05:00 बजे तक
कार्यक्रम -ऊंटा रो इतिहास विरासत के साथ
स्थल -डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम
समय- शाम 07:00 – 10:00 बजे तक
कार्यक्रम -बेस्ट ऑफ राजस्थान – फोक नाइट
स्थल -डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम
11 जनवरी 2026 – ऊंट उत्सव के कार्यक्रम
समय- सुबह 09:00 – 01:00 बजे तक
कार्यक्रम – दम-खम – ग्रामीण खेल
स्थल -रायसर सैंड ड्यून्स
समय- दोपहर 01:30 – 06:30 बजे तक
कार्यक्रम – रेत का समंदर – एडवेंचर गतिविधियां व डेजर्ट एक्सपीरियंस
स्थल -रायसर सैंड ड्यून्स
समय- शाम 06:00 – 10:00 बजे तक
कार्यक्रम – रंगीला राजस्थान – सांस्कृतिक संध्या / सेलेब्रिटी नाइट / फायर डांस
स्थल -रायसर सैंड ड्यून्स
देशी विदेशी सैलानियों के लिए कैमल और डेजर्ट एक अट्रैक्शन
कैमल फ़ेस्टिवल में अन्य आकर्षण के साथ साथ धोरों पर धमाल को लेकर ख़ासा उत्साह रहता है। रायसर सैंड ड्यून्स में ग्रामीण खेलों के साथ दम-खम कार्यक्रम, दोपहर बाद रेत का समंदर थीम पर एडवेंचर गतिविधियां और डेज़र्ट का एक्सपीरियंस बढ़ा देता है। रात्रि में रंगीला राजस्थान सांस्कृतिक संध्या और सेलेब्रिटी नाइट फायर डांस के साथ फेस्टिवल का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार कैमल फेस्टिवल न केवल बीकानेर की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और खेलों को मंच देता है। बल्कि पर्यटन को भी नई ऊँचाइयां प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रमों में समय और स्थल में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है। मौसम में गुलाबी ठंडक के बीच कैमल फ़ेस्टिवल का आयोजन थोड़ी गर्माहट लाएगा। वही देशी विदेशी सैलानियों के लिए कैमल और डेजर्ट एक अट्रैक्शन रहता है


