कांग्रेस ने अभी से कसी चुनाव के लिए कमर
कांग्रेस ने 5 राज्यों की चुनावी जंग जीतने के लिए अभी से कमर कस ली है। अप्रैल-मई में होने वाले बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारियां शुरु कर दी है।
चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन
उम्मीदवार चयन के लिए सभी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। वहीं अन्य चुनावी रणनीति और मैनेजमेंट के लिए सचिन पायलट सहित 13 नेताओं को सीनियर पर्यवेक्षक भी लगा दिया है। गर्मी की दस्तक के साथ ही अप्रैल माह में देश में सियासी तपिश भी बढ़ जाएगी। क्योंकि पांच राज्यों के चुनाव को लेकर सियासत परवान पर जो रहेगी। अप्रैल और मई माह में चार राज्यों सहित एक केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। बात कांग्रेस की करें तो हाईकमान ने लगातार हार के चलते इन राज्यों की चुनावी तैयारियों और रणनीति को अभी से धार देना शुरु कर दिया है। नए साल के आगाज के साथ ही इन राज्यों में चुनावी कमेटियों का गठन कांग्रेस ने शुरु कर दिया है।
कांग्रेस का ‘मिशन-26
- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की जंग
- कांग्रेस ने अभी से कसी चुनाव के लिए कमर
- केरल, असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में है चुनाव
- चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन
- 13 वरिष्ठ नेताओं को लगाया सीनियर पर्यवेक्षक
केरल में सत्ता आने की उम्मीदें
कांग्रेस हाईकमान को सबसे ज्यादा उम्मीदें केरल में सत्ता आने की है। क्योंकि वहां कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है। वहीं कांग्रेस रणनीतिकारों को लगता है। असम में अगर मजबूती से लड़ा जाए तो वहां भी बात बन सकती है। लिहाजा इसलिए उम्मीदवार चयन की बागडोर प्रियंका गांधी को दी है। वहीं मैनेजमेंट के लिए डीके शिवकुमार को भी भेजा है। दरअसल असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के पर्सनल अटैक के चलते राहुल गांधी ने असम के चुनाव को काफी नाक का सवाल बना लिया है।
चुनावी जंग जीतने के लिए रणनीति
पिछले साल महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस अगर असम औऱ केरल में सत्ता में आती है। तो यकीनन उसे एक बूस्ट अप मिल जाएगा। अब देखते है कि कांग्रेस आगे कैसी रणनीति अपनाती है और कैसे प्रत्याशी चुनावी जंग जीतने के लिए मैदान में उतारती है।
