जयपुर – 15 जनवरी को 78वें आर्मी डे परेड का गवाह बनेगा। महल रोड जयपुर पर आयोजित आर्मी परेड की पहली फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसके माध्यम से सेना के अदम्य साहस, शौर्य और प्रतिबद्धता का नजारा दिखाई दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई दी। यह परेड ना केवल सेना के शौर्य और ताकत का प्रतीक है। बल्कि युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने वाली साबित होगी।
15 जनवरी को 78वें आर्मी डे परेड:
- पहली बार आर्मी एरिया से बाहर दिखी भव्य परेड
- ऑपरेशन सिंदूर में शामिल आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन
- हाई रेजोल्यूशन कैमरों से लैस रोबोटिक डॉग्स और ड्रोन दिखे
- रिहर्सल में सेना की नई स्पेशल फोर्स ‘भैरव बटालियन’ भी हुई शामिल
- सुरक्षा के इंतजामों को लेकर दिखाई दिया सेना और पुलिस का तालमेल
- जगतपुरा में कई किलोमीटर के दायरे में किया गया ट्रैफिक बदलाव
- मार्च पास्ट, सेना बैंड के साथ आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन
- मोटरसाइकिल राइडर्स का बेहतर प्रदर्शन भी दिखाई दिया
- राजस्थान की कला और संस्कृति को भी परेड में मिली जगह
- कालबेलिया नृत्य और कच्ची घोड़ी नृत्य का भी दिखा नजारा

सेना दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल
सेना दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में वह सब दिखाई दिया। जिसकी तैयारी 15 जनवरी के लिए की जा रही है। 11 और 13 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल में बदलाव दिखेगा। दर्शकों के बैठक की व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने होगी, वहीं दर्शकों को डी-मार्ट सर्किल से महावीर मार्ग और केन्द्रीय विहार मार्ग से आने की सलाह दी गई। 15 जनवरी को आर्मी डे पर जगतपुरा महल रोड पर होने वाली परेड आकर्षण का केंद्र होगी। जिसमें भारतीय सेना अपने शौर्य, अनुशासन और पराक्रम का भव्य प्रदर्शन करेगी। परेड को देखते हुए यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं।
परेड के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव
परेड और पूर्वाभ्यास के दौरान सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक NRI चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे तक महल रोड पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। स्थानीय निवासी महल रोड के समानांतर मार्गों का उपयोग कर सकेंगे, वहीं खाटू श्याम सर्किल से अक्षय पात्र की ओर जाने वाला यातायात हल्दी घाटी मार्ग और VIT रोड पर डायवर्ट किया जाएगा । विधाणी चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल जाने वाला यातायात केन्द्रीय विहार मार्ग पर डायवर्ट होगा । दबाव अधिक होने पर विधाणी चौराहा से यातायात महात्मा गांधी रोड पर भेजा जाएगा। राणा सांगा मार्ग और गोनेर मार्ग से आने वाला यातायात द्वारकापुरा/गौतम बुद्ध सर्किल या डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट होगा । आवासीय कॉलोनियों के गेट और छोटे रास्तों से महल रोड पर यातायात निषेध रहेगा । आमजन अपने वाहन हल्दी घाटी मार्ग या राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे
मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
15 जनवरी को 78वें आर्मी डे कार्यक्रम के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शिरकत करेंगे। इनके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान और जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह सहित सेना के आला अधिकारी और सैनिकों के सैकड़ों परिवार जन शामिल होंगे। मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा परेड की सलामी लेंगे। देखने वाली बात यह है कि मुख्य परेड में शामिल होने के लिए जयपुर से हजारों लोगों की भी तैयारी चल रही है। राजस्थान के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा
