देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द मिलेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Share it

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द मिलेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली – देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन की शुरुआत पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच होगी। लेकिन इसी के साथ राजस्थान के लिए भी खुशखबरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को भेज दिया है।

प्रस्तावित रूट दिल्ली से अहमदाबाद वाया जयपुर

प्रस्तावित रूट दिल्ली से अहमदाबाद वाया जयपुर तय किया गया है। इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर के चलने से राजस्थान के यात्रियों को लंबी दूरी की तेज और आरामदायक रेल सेवा मिलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कि घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही दिल्ली में घोषणा कर चुके हैं कि देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन का परीक्षण, जांच और प्रमाणीकरण पूरी तरह सफल हो चुका है। जनवरी के मध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, इनमें 11 थ्री-टियर AC, 4 टू-टियर AC और 1 फर्स्ट क्लास AC कोच शामिल होगा। ट्रेन में एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे। यही आधुनिक सुविधाएं राजस्थान को मिलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी मौजूद रहेंगी।

राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर चलाने का प्रस्ताव

देश में चल रही वंदे भारत ट्रेनें कम दूरी के शहरों के बीच चलती हैं। जिनमें केवल बैठने की सुविधा होती है। लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी के सफर के लिए डिजाइन की गई है। राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर के शुरू होने से प्रदेश के रेल नेटवर्क को नई गति मिलेगी और यात्रियों को प्रीमियम रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा


Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *