नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा नागौर जिले के रियां बड़ी में शनिवार को दोपहर 12:15 विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है
आरएलपी के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार इस रैली का आयोजन मेड़ता विधानसभा सहित आस – पास के क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर की जनसमस्याओं को किया जा रहा है,रैली में भारी संख्या में किसानों, युवा तथा मजदूर सम्मिलित होंगे, रैली को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे।
इस रैली में बजरी माफियाओं की मनमर्जी एवं बजरी खनन करने वाले लोगों की अवैध गतिविधियों, रेलवे लाइनों में अवाप्त होने वाली भूमि के गलत सर्वे एवं कम मुआवजे से प्रभावित किसानों को उनका न्यायोचित हक दिलवाने ,मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों को आपदा की श्रेणी में सम्मिलित करवाने,विद्युत की हाई टेंशन लाइन के कार्य से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने हेतु,धनापा–पुंदलू क्षेत्र में भाजपा नेताओं के इशारे पर गौचर भूमि की किस्म परिवर्तन से जुड़े प्रकरण तथा फसल बीमा कंपनियों की मनमर्जी सहित कई मुद्दों को लेकर इस रैली का आयोजन होगा ।
खून से लिखा दिया ज्ञापन
गुरुवार को नागौर आवास पर अलाय को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर पशु प्रदर्शनी स्थल पर आंदोलित नागरिकों ने खून से लिखा पत्र सांसद हनुमान बेनीवाल को दिया, बेनीवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान आंदोलित हैं,सरकार को आंदोलित पक्ष की बात पर त्वरित सकारात्मक संज्ञान लेना चाहिए।
खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों और कर्मचारियों की मनमानी पर लगे लगाम
नागौर आवास पर जन – सुनवाई में नागौर,चुरू,बीकानेर सहित कई जिलों के किसानों ने सांसद को ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों व कर्मचारियों की मनमर्जी से अवगत करवाया,सांसद बेनीवाल ने तत्काल राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके खरीद केंद्रों पर मनमर्जी रोकने व किसानों की उपज बिना किसी बाधा के खरीदने के निर्देश दिए ।
कई समस्याओं को लेकर मिले लोग
गुरुवार को सांसद हनुमान बेनीवाल की नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई में सड़क,पानी,स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे,सांसद ने तत्काल समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
माली समाज ने किया सांसद को आमंत्रित
नागौर आवास पर माली समाज द्वारा आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण समाज के मौजीज लोगों ने सांसद हनुमान बेनीवाल को दिया।
नगद पारितोषिक देकर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सम्पन्न हुई 69 वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय हॉकी खेल कूद प्रतियोगिता में खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम -नागड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रेणुका कागट व भावना सोउ ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया ,गुरुवार को दोनों छात्राओं ने सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की, सांसद ने दोनों को नगद पारितोषिक देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |


