जयपुर । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अलग-अलग विभागों में करीब 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है ।
बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पर्यवेक्षक महिला और वनपाल भर्ती वर्ष 2026 की कैलेंडर में घोषणा की गई है ।इसके लिए 259 पदों के लिए वनपाल भर्ती के विज्ञप्ति भी जारी कर दी है ।बताया जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड करीब 800 पदों पर प्रयोगशाला सहायक, 1100 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक और करीब 80 पदों पर महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करेगा ।
RSSB भर्ती कैलेंडर-2026
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी
कृषि पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पर्यवेक्षक महिला और वनपाल भर्ती परीक्षा कैलेंडर में शामिल
18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026
9 मई को आयोजित होगी प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)
10 मई को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)
18 जून को होगी पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026
28 जून को होगी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026
पर्यवेक्षक महिला CET स्नातक और वनपाल भर्ती CET सीनियर सेकेंडरी के आधार पर होगी
कर्मचारी चयन बोर्ड ने 259 पदों पर होने वाली वनपाल भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की है । CET सीनियर सेकेंडरी बेस्ड होने वाली वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए 4 फरवरी तक अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन कर सकेंगे ।हालांकि भर्ती परीक्षा के लिए जारी विज्ञप्ति में महिलाओं के लिए शारीरिक मापदण्ड में चेस्ट माप को लेकर विरोध हो रहा हैं । बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति के साथ ही परीक्षा का विस्तृत पाठयक्रम भी जारी किया हैं ।जिसके अनुसार 100 अंको के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे ।

