श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के पुत्र को मिली धमकी, तीन करोड़ रुपए की मांगी फिरौती
खाटूश्यामजी – श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को फिरौती के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है।
लॉरेंस गैंग के हरि बॉक्सर ने फिरौती के लिए मानवेंद्र को विदेशी नंबरों से कॉल किया। हरि बॉक्सर ने 3 करोड़ रूपए की व्यवस्था करने को कहा। गोलियों से और ग्रेनेड बम से जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मानवेंद्र सिंह चौहान ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस को दी शिकायत में मानवेंद्र सिंह चौहान पुत्र कालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 खाटूश्यामजी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 4 जनवरी को विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आया।
कॉल करने वाले ने कहा कि मैं हरि बॉक्सर लॉरेंस विश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं।कल शाम तक 3 करोड़ रुपए की व्यवस्था करके सेटलमेंट कर लेना। अन्यथा मरने के लिए तैयार रहना। इस बात को हल्के में मत लेना। मैं तुम्हारे घर पर आकर गोलियों से, ग्रेनेड(बम) से जान से मार दूंगा और मरवा दूंगा। मानवेंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने संगठित अपराध सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।मामले में खाटूश्यामजी थाना SHO इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे का कहना है कि मानवेंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। विदेशी नंबरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
